प्रेमी ने रिलेशनशिप में रह रही महिला का गोली मारकर किया कत्ल

Written by

in

नोएडाः फेज-2 थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों के विवाद के चलते युवक ने प्रेमिका का देर रात गोली मारकर कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर युवक ने पीजी में घुसकर गर्लफ्रेंड को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाद पिस्टल लहराते हुए भाग गया। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग कमरे में पहुंचे। देखा तो जमीन पर युवती की लाश पड़ी थी। पीजी संचालक ने फौरन फोन करके पुलिस को सूचना दी। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

थोड़ी देर बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने सैंपल इकट्ठा कर लिए है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमरोहा के आदमपुर की रहने वाली 25 वर्षीय सोनू नोएडा के याकूबपुर गांव में किराये पर रहती थी। शुक्रवार की रात को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर कृष्णा ने पीजी में रात करीब 11 बजे उसे गोली मार दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पूर्व में दोनों एक फैक्ट्री में काम करते थे और दोनों में प्रेम संबंध भी हो गए थे। वर्तमान में सोनू घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी।

बताया यह भी जा रही है कि पिछले कुछ समय से कृष्णा अपनी प्रेमिका सोनू से शादी करने के लिए बोल रहा था, लेकिन सोनू शादी के लिए राजी नहीं थी। सोनू ने कृष्णा से बात भी करनी बंद कर दी थी। यहां तक कि फोन भी नहीं उठा रही थी। इसी कड़ी में कृष्णा शुक्रवार रात को सोनू के कमरे पर पहुंचा। सोनू के नहीं मानने पर कृष्णा ने सोनू की छाती पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बीच सोनू कमरे से निकल कर भाग गया।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि युवक युवती में प्रेम सबंध थे। शादी से इनकार करने पर प्रेमी नाराज चल रहा था। इसी नाराजगी में घटना को अंजाम देना सामने आया है। स्वजन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में 3 टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *