Punjab News: शादी में Hyatt Hotel के बाहर 15 तोले सोने का हार झपटकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

Written by

in

लुधियानाः जिले में सरेआम स्नेचिंग की घटनाओं का सिलसिला जारी है। वहीं हयात होटल के बाद शादी समारोह में भारी भीड़ के बीच युवक सोने का हार छीनकर फरार हो गया। घटना 22 नवंबर की रात फिरोज़पुर रोड स्थित हयात होटल के बाहर की है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सरेआम भीड़ में से युवक सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने विक्रम मेहरा निवासी गांव दाद लुधियाना की शिकायत पर U/S 304(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए विक्रम मेहरा ने बताया कि सभी महिलाएं होटल के बाहर गेट के पास घोड़ी की रस्म के दौरान मौजूद थीं। इसी दौरान उनकी 85 वर्षीय ताई रमीला मेहरा भी वहीं खड़ी थीं। तभी पीछे से आए एक अज्ञात युवक ने भीड़ में घुसकर उनके गले से 15 तोले का सोने का हार झपट लिया और मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम दिखा, वीडियो में परिवार के लोग होटल के बाहर दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक आते दिखते हैं।

जिनमें से एक युवक भीड़ का हिस्सा बनकर बुजुर्ग महिला के पास पहुंचता है और पलक झपकते ही उनका नेकलेस खींचकर भाग जाता है। फुटेज में ये भी नज़र आया कि दो परिवारिक सदस्य चोर के पीछे दौड़े, लेकिन वह इंतज़ार कर रहे साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने विक्रम मेहरा की शिकायत पर U/S 304(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो कब्ज़े में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। होटल और आसपास के अन्य सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *