दोनों वाहनों की टक्कर से जोरदार झटका लगा और हाईवा आगे की ओर से पूरी तरह पिचक गई। भीषण टक्कर में हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पैर केबिन में ही फंस गया था। स्थानीय लोगों ने पहले उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में प्रशासन की मदद से कड़ी मशक्कत कर चालक को बाहर निकाला गया और घायल को तुरंत रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। पेट्रोल टैंकर सामने से टकराया था और यदि उसमें रिसाव या चिंगारी लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने एहतियातन टैंकर से दूरी बनाए रखी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर टैंकर और हाईवा को सड़क किनारे हटवाया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य हुआ। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।View this post on Instagram
Petrol Tanker और हाईवा में आमने-सामने टक्कर, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

रामगढ़ः गोला की ओर जा रही एक पेट्रोल टैंकर और सामने से आ रही हाईवा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर कुछ देर तक धुएं और धूल का गुबार दिखाई देता रहा।
Leave a Reply