नाबालिग लड़की से Gangrape, बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Written by

in

बक्सरः जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, नाबालिग लड़की से उसके ही बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। घटना टाउन थाना इलाके की है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मामले में एक फरार है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के कृष्णा नगर मोहल्ले के रहने वाले प्रिंस कुमार का एक नाबालिग लड़की से कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को प्रिंस ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए शहर के नाथ बाबा मंदिर रोड के पास बुलाया। वहीं प्रिंस ने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के साथ पहले खुद और बाद में दोस्तों के साथ दरिंदगी की।

पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि उसकी प्रिंस के साथ बातचीत होती रहती थी। उसने उसे मिलने के लिए बुलाया था। वह मिलने गई थी। इस दौरान प्रिंस ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद प्रिंस ने अपने 3 दोस्तों को वहां बुलाया। उसके दोस्तों ने भी उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। वह चीखती रही चिल्लाती रही, लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। विरोध करने पर प्रिंस के दोस्तों ने उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद वह बदहवास हो गई। किसी तरह वह अपने घर पहुंची। हिम्मत जुटाकर परिवार को पूरी कहानी बताई। इसके बाद परिवार के साथ जाकर थाने में केस दर्ज कराया।

लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के नाम लिखित आवेदन दिया था। पुलिस ने सबसे पहले प्रिंस की तलाश शुरू की। प्रिंस की गिरफ्तारी के बाद उसके बाकी 2 दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस तीनों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। घटना स्थल वाली जगह पर भी लोगों से पूछताछ हो रही है। तीनों की निशानदेही पर चौथे आरोपी को ढूंढने के लिए छापेमारी की जा रही है।

टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट की तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार चौथे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। लड़की का मेडिकल भी कराया गया है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *