Private Bus ने Truck को मारी जबरदस्त टक्कर, 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

Written by

in

तेलंगानाः नेरिडिगोंडा मंडल के बूथ क्रॉस रोड के पास नेशनल हाईवे पर एक भयानक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक प्राइवेट यात्री बस के लॉरी को पीछे से टक्कर मारने के बाद ये हादसा हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “अचानक एक भयानक आवाज हुई और फिर चीख-पुकार मच गई. जब हम मौके पर पहुंचे तो दृश्य दिल दहलाने वाला था। लोग खून से लथपथ थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे।”

प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदराबाद से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही प्राइवेट ट्रैवल्स की बस तड़के करीब 3 बजे जब बस नेरिडिगोंडा के समीप पहुंची तो अचानक आगे जा रही एक लॉरी में उसने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद ही बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 3 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया और घायलों को बस के मलबे से बाहर निकाला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *