Punjab News: बीएसएफ के 61वें स्थापना दिवस पर रखी गई स्पेशल प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: बीएसएफ के 61वें स्थापना दिवस के मौके पर पंजाब फ्रंटियर की ओर से जेसीपी अटारी में वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के आईजी अतुल फुलजले मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

उन्होंने इस दौरान जनवरी 2025 से 30 नवंबर 2025 तक की बीएसएफ की प्रमुख ऑपरेशनल उपलब्धियों के बारे में मीडिया को बताया। आईजी फुलजले ने बताया कि इस दौरान सीमा से 272 ड्रोन जब्त किए गए। इसके जरिए से 367.788 किलो हेरोइन, 19.033 किलो आइस ड्रग, 14.437 किलो स्मैक और 200 किलो अफीम पकड़ी गई।

इसके अलावा 3625 गोलियां, 265 मैंगजीन और कई तरह के हथियार भी बरामद किए। बीएसएफ ने 251 भारतीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इसमें से 133 मुख्य आरोपी हैं। इसके साथ ही 18 पाकिस्तानी, 4 नेपाली और 3 बांग्लादेशी नागरिक भी गिरफ्तार किए गए हैं।

घुसपैठ की कोशिश करने वाले 3 पाकिस्तानी घुसपैठियों को भी मार गिराया गया है। आईजी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से भारत में दहशत फैलाने की कोशिशें बढ़ी है परंतु बीएसएफ ने हर कोशिश को मजबूती के साथ नाकाम किया है।

इस मौके पर उन्होंने फरवरी 2026 में होने वाली मैराथन की घोषणा भी की। यह मैराथन अमृतसर के गोल्डन गेट से शुरु होकर जेसीपी अटारी पर खत्म होगी। इसमें क्रिकेटर अभिषेक शर्मा सहित कई नामी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान शमशेर सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। आईजे फुलजले ने कहा कि यह साल बीएसएफ के लिए खास है क्योंकि बल अपनी हीरक जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब फ्रंटियर सीमा सुरक्षा के साथ-साथ नशे के खिलाफ मुहिम को भी लोगों की मदद से और मजबूत करेगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *