अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर भड़के Donald Trump, बोले – ‘अपने देश से बुरे लोगों को निकालना होगा’

Written by

in

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ तीखा हमला कर दिया है। एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि देश को बर्बाद करने वाली नीतियों और कथित धांधली वाले चुनाव को अमेरिकियों को कभी भी नहीं भूलना चाहिए। ट्रंप ने एक्स पर लिखा कि – ‘हमें अपने देश से बुरे लोगों को जल्द बाहर निकालना पड़ेगा। बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन और धांधली वाले चुनाव ने जो भी अमेरिका के साथ किया है उसको कभी भी नहीं भूलना चाहिए। Make America Great Again’

लॉ एंड ऑर्डर नहीं भूलेंगे ट्रंप

ट्रंप काफी समय से 2020 के चुनाव को रिग्ड बता रहे हैं। बाइडेन प्रशासन को अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा और सीमा नीति को लेकर भी लगातार कटघरे में खड़ा करते रहते हैं। अब उनके नए बयान से राजनीतिक हमला बढ़ सकता है। इस बयान में उन्होंने यह साफ संकेत दिया है कि वो आव्रजन और लॉ एंड ऑर्डर को अपनी प्रमुख राजनीतिक थीम बनाए रखेंगे।

बाइडेन पर लगाया आरोप

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने बीते शुक्रवार को अपने एक नए बयान में बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि जो भी सरकारी दस्तावेज जो बाइडेन ने ऑटोपेन मशीन से साइन किए थे वो सभी अब अमान्य हो गए हैं। ट्रंप ने बाइडेन पर यह भी आरोप लगाया था कि लगभग 92% आदेश इसी मशीन के जरिए साइन करवाए थे। अपने ट्रूथ पर उन्होंने लिखा था कि – ‘स्लीपी जो बाइडेन ने ऑटोपेन से भी जो कागजात साइन किए वो सभी तत्काल प्रभाव के साथ टर्मिनेट किए जाते हैं। इनका अब कोई भी कानूनी प्रभाव नहीं बचेगा। ऑटोपेन तभी मान्य होगा जब राष्ट्रपति खुद इसकी अनुमति दे’।

थर्ड वर्ल्ड देशों को चेतावनी

इसके अलावा ट्रंप ने इमिग्रेशन पर भी एक सख्त घोषणा कर दी है। उन्होंने यह कहा है कि थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाली इमिग्रेशन को स्थायी रुप से रोक दिया जाएगा ताकि बाइडेन प्रशासन के दौरान जो भी गैर प्रवासी आए थे उन्हें वापिस भेजा जा पाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *