Punjab News: Hotel Paris Hilton में पुलिस की दबिश, विदेशी लड़कियां सहित 10 काबू

Written by

in

बठिंडाः शहर के प्रसिद्ध होटल पैरस हिल्टन में पुलिस ने दबिश दी। जहां पुलिस ने विदेशी लड़कियों सहित 10 को काबू किया है। दरअसल, पुलिस ने ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर अश्लील गतिविधियों का भंडाफोड़ किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक होटल में विदेशी लड़कियों की मौजूदगी में पार्टी की जा रही थी। इस दौरान होटल में पुलिस के पहुंचते ही सन्नाटा छा गया।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा गया। जांच के दौरान पुलिस ने होटल से 10 लोगों को काबू किया गया है, जबकि कुछ विदेशी लड़कियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने होटल मालिक पंकज, उसके पार्टनर और एक अन्य व्यक्ति समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि होटल में विदेशी लड़कियों के साथ सेक्स रैकेट चलाए जाने का भी शक है, जिसकी पुष्टि के लिए आगे की जांच जारी है। एसपी सिटी नरेन्द्र सिंह ने कहा, “हमने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई तीव्र गति से चल रही है।”

 

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *