लॉरेंस के करीबी रहे इंद्रप्रीत पैरी का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

Written by

in

चंडीगढ़ः सेक्टर-26 में टिंबर मार्केट के पास गैंगवार हुई। जहां क्रेटा गाड़ी में आए अज्ञात बदमाशों ने कार सवार युवक इंद्रप्रीत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस घटना में कुछ गोलियां कार पर लगी और युवक के पेट और कंधे पर 5 गोलियां लगी। घायल इंद्रप्रीत पैरी लॉरेंस बिश्नोई का करीबी रह चुका है। गंभीर रूप से घायल रूप से पीजीआई अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को घटना स्थल से कई खोल भी बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, यह घटना गैंगवार का परिणाम हो सकती है। हमलावर कीया गाड़ी में आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर दी है। हमलावरों की तलाश है। गौरतलब है कि हाल ही में पैरी की शादी अंबाला में हुई थी और 19 अक्टूबर को शादी में कई बड़े लोग भी शामिल हुए थे। वहीं, अब घटना में इस्तेमाल क्रेटा कार को पंचकूला से बरामद किया गया है, जिसे बदमाश छोड़कर फरार हो गए थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस वारदात के दौरान बदमाशों में से एक ने पूरे घटनाक्रम को लाइव वीडियो कॉल के जरिए यूएस में बैठे गैंगस्टर को दिखाया और पैरी की हत्या के सबूत दिखाए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों को दहशत में अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके को सील कर दिया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पैरी की आखिरी बातचीत किससे हुई थी।

बता दें कि इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी पर पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 12 मामले दर्ज हैं। इनमें रंगदारी, हथियारों की सप्लाई, जान से मारने की धमकी, हत्या और हत्या की साजिश शामिल हैं। जनवरी 2023 में पंजाब की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने उसे गिरफ्तार किया था। वह उस समय पंजाब के डेराप्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या और सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़ा था। पैरी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के लिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में गैंग संचालन करता था। वह स्थानीय क्लब, डिस्कोथेक और बार संचालकों से रंगदारी इकट्ठा कर गैंग तक पहुंचाने का काम करता था। मार्च 2022 में चंडीगढ़ पुलिस ने उसे रंगदारी और आर्म्स एक्ट मामलों में गिरफ्तार किया था।

उस समय उसके कब्जे से यूएस मेड अंडरवुड (राइफल), ऑस्ट्रिया मेड 9 एमएम ग्लॉक (पिस्टल) और 20 कारतूस बरामद हुए थे। सेक्टर-33 के रहने वाले पैरी को जनवरी 2023 में पंजाब के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने भी गिरफ्तार किया था। उस समय पैरी को पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड का षड्यंत्र रचने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ व लॉरेंस के साथी और डेराप्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या में शामिल होने के आरोप में मंडी (हिमाचल प्रदेश) के सुंदरनगर से दबोचा था। पैरी ने पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई को पेशी के समय ढाबे के पास से पुलिस हिरासत से फरार होने में मदद की थी। उस समय लॉरेंस को नेपाल से दबोचा गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *