फिल्म में दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के बहादुर फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने 1971 में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। उनका लुक काफी प्रभावशाली दिख रहा है। दिलजीत दोसांझ ने ‘बॉर्डर-2’ से अपना पहला लुक शेयर किया है, जिसमें वह बड़ी मूछों और जोश भरे चेहरे के साथ लड़ाकू विमान में बैठे नजर आ रहे हैं। वह खून से लथपथ हैं। फैंस उनके लुक को देखकर हैरान हैं। एक यूजर ने तारीफ करते लिखा कि बॉर्डर 2 से आपकी पहली झलक वाकई कमाल की है। 23 जनवरी 2026 को लॉन्च के लिए बिल्कुल सही समय है। भारत माता की जय। दूसरे ने लिखा कि बॉर्डर 2 में दिलजीत कमाल लग रहे हैं। अब इस गणतंत्र दिवस धमाके का बेसब्री से इंतजार है।Border-2 की Release Date आई सामने, Diljit ने शेयर किया पहला दमदार लुक, देखें वीडियो#Border2 #Border2ReleaseDate #DiljitDosanjh #DiljitFirstLook #PunjabiCinema #BollywoodUpdate #NewRelease #FilmAnnouncement #ViralVideo #EntertainmentNews #MovieUpdate #TrendingNow pic.twitter.com/ea7afaTKV7
— Encounter India (@Encounter_India) December 2, 2025
इससे पहले ‘बॉर्डर-2’ से वरुण धवन का लुक भी रिवील किया गया था। वरुण फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा रहे हैं। मेजर होशियार सिंह दहिया 1957 में जाट रेजिमेंट का हिस्सा थे और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply