तेज रफ्तार Car ने कई वाहनों को मारी जबरदस्त टक्कर, 2 की मौत, कई लोग घायल

Written by

in

लखनऊः सैरपुर थाना क्षेत्र में आईआईएम रोड पर आर-से लॉन के सामने तेज रफ्तार कार ने बेकाबू होकर कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। दोनों मृतक कैटरिंग का काम करते थे और घटना के वक्त अपने काम से लौट रहे थे।

पुलिस ने शवों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घटना आज सुबह की है। टक्कर मारने वाले चालक की भी हालत नाजुक है। मृतकों और सभी घायलों की पहचान की जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइकें चकनाचूर हो गईं। एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, जिस कार से टक्कर हुई, उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके ठीक होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *