आग लगने के बाद खुद चल पड़ी Stand पर खड़ी खाली Bus, देखें वीडियो

Written by

in

अजमेरः जिले के नसीराबाद बस स्टैंड पर बस में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के बाद अपने आप बस करीब 20 फीट तक चली और दीवार से टकराकर रुक गई। हादसे के समय बस स्टैंड पर कोई यात्री या अन्य बस मौजूद नहीं थी। पुलिस आग का कारण शॉर्ट सर्किट मान रही है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन गनीमत यह रही है कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

जानकारी देते बस स्टैंड पर चाय की दुकान चलाने वाले नवाब ने मंगलवार सुबह 5 बजे के करीब फोन थाने में फोन किया। उसने पुलिस को बताया कि स्टैंड पर खड़ी राजस्थान रोडवेज की बस में आग लग गई है जिस पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और देखा तो बस जल रही थी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर में फायर ब्रिगेड पहुंची। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत थी कि बस में सवारियां नहीं थीं। मौके पर मौजूद बस स्टैंड के बुकिंग एजेंट शिवशंकर शर्मा ने बताया कि मैंने देखा कि आग लगने के कुछ देर बाद बस अपने आप चल पड़ी। गनीमत रही कि वहां कोई दूसरी बस या यात्री नहीं था जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है।

बस स्टैंड प्रभारी श्यामसिंह ने बताया कि बस को नसीराबाद से सुबह 6.45 बजे इसे अजमेर के लिए रवना होना था। हादसा क्यों और कैसे हुआ, यह जांच का विषय है। पुलिस ने शॉर्ट सर्किट का शक जताया है। बस का ड्राइवर योगेश यादव है। हादसे के समय वह कहां पर था, इस बारे में जानकारी करके ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *