सारंगपुर थाना पुलिस ने बेबी नाम की महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपनी साथी पूजा के साथ रेहड़ी पर सामान रखकर दुकान लगाने जा रही थीं, तभी बबिता नाम की महिला ने रास्ते में रोककर गाली-गलौच शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो वह उसके साथ झगड़ा करने लगीं। झगड़े के दौरान उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। बेबी ने बताया कि उसके साथ पिछले कुछ समय से लगातार झगड़ा और मारपीट हो रही है।महिलाओं में हुई झ*ड़प, जमकर चले ला-त-घूं*से और डंडे, देखें वीडियो news:https://t.co/MUJXszxoDm#WomenClash #JhagdaVideo #LatGhuse #DandeChale #ViralVideo #BreakingNews #PunjabUpdate #CityNews #FightFootage #TrendingNow #LocalUpdate #CrimeVideo pic.twitter.com/cZWOtwtjot
— Encounter India (@Encounter_India) December 3, 2025
महिलाओं में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे और डंडे, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः धनास इलाके में महिलाओं की आपस में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों में जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। बताया जा रहा है कि महिला साथी के साथ दुकान लगाने के लिए जा रही थी। इस दौरान उस पर 4 से 5 महिलाओं ने हमला कर दिया। मामले की शिकायत पीड़ित 47 वर्षीय बेबी ने पुलिस को शिकायत दी। मौके पर पहुंची महिला पुलिस भी उन्हें नहीं छुड़ा पाई। पुलिस के सामने ही महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचकर लात-घूंसे मार रही थीं। उनके हाथों में डंडे थे। यह घटना वहां खड़े लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली।
Leave a Reply