Donald Trump ने अब इस राज्य को दे डाली चेतावनी, बोले – ‘जल्द हमला शुरु करेंगे’

Written by

in

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के ड्रग तस्करों को बड़ी चेतावनी दे डाली है। कैरिबियन में कथित वेनेजुएला के ड्रग तस्करों की नावों पर बार-बार हवाई हमलों के बाद भी ट्रंप ने कहा कि अमेरिका बहुत जल्द वेनेजुएला के अंदर रहने वाले ड्रग तस्करों पर हमला करना शुरु कर देगा। ट्रंप ने मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग के दौरान टिप्पणी की। इस मीटिंग से अब वेनेजुएला और अमेरिका दोनों देशों में तनाव बढ़ सकता है।

अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला

वेनेजुएला में ड्रग तस्करों की नाव पर बार-बार हमला करने के बाद अब अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है। ट्रंप ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान कहा कि हम जमीन पर भी ये हमले शुरु करने वाले है। जमीन पर हमला करना बहुत आसान है हम जानते हैं कि बुरे लोग कहां रहते हैं हम जल्द उन पर हमले शुरु करने वाले हैं।

दूसरे हमले के बारे में नहीं था पता 

ट्रंप की यह टिप्पणी उस समय सामने आई है जब उनकी एडमिनिस्ट्रेशन पर कथित ड्रग तस्करी वाली नावों को निशाना बनाने के हमले के लिए कड़ी जांच हुई है। इसमें अब तक 80 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। ट्रंप ने वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ का बचाव किया है। उसने कहा कि न तो उन्हें और न ही वॉर सेक्रेटरी को संदिग्ध ड्रग जहाज पर दूसरे हमले के बारे में पता था।

पहले वेनेजुएला ने किया हमला

यूएस मिलिट्री ने 2 सितंबर को कैरिबियन में चल रहे एक संदिग्ध ड्रग जहाज पर एक और हमला किया था। जब शुरुआती हमले में जहाज पर सवार सभी लोग नहीं मारे गए थे। ट्रंप ने कहा कि मुझे दूसरे हमले के बारे में नहीं पता था। मुझे लोगों के बारे में कुछ नहीं पता था मैं इसमें शामिल नहीं था और मुझे पता था कि उन्होंने एक नाव को उड़ा दिया था लेकिन मैं यही कहूंगा कि उन्होंने हमला किया था। राष्ट्रपति ने कहा कि हेगसेथ हमले से वो संतुष्ट थे परंतु दो लोगों से जुड़े दूसरे हमले के बारे में नहीं जानते थे। वॉर सेक्रेटरी ने कहा कि उन्होंने पहला हमला लाइव देखा था परंतु फिर वो अपनी अगली मीटिंग में चले गए। दूसरे हमले के बारे में उन्हें कुछ घंटे बाद पता चला। उन्होंने कहा कि – ‘मैंने खुद किसी को जिंदा नहीं देखा क्योंकि उस चीज में आग लगी हुई थी। इसको ही फॉग ऑफ वॉर कहते हैं’।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *