शादीशुदा प्रेमी और ना​बालिग प्रेमिका ने पानी के टैंक में लगाई छलांग, एक की मौत

Written by

in

बाड़मेरः जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, लव अफेयर के चलते शादीशुदा युवक और ना​बालिग लड़की ने सुसाइड करने के लिए पानी के टैंक (टांके) में छलांग लगा दी। इनको टांके में गिरता देख ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और अफरा-तफरी में दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां, नाबालिग की मौत हो गई, वहीं युवक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग के शव को चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। यह दोनों 2 दिन घर से गायब थे। बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक की दो बेटियां भी है।

पुलिस द्वारा दी जानकारी मुताबिक, पानी के टैंक (टांके) पर युवक और नाबालिग दोनों बैठे थे। वहां पर एक व्यक्ति ने दोनों को देख लिया और संदिग्ध हालात में पाए जाने पर आसपास के लोगों से संपर्क किया। वहीं इनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की। इसके कुछ देर बाद दोनों टैंक में कूद गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को टैंक से बाहर निकालकर चौहटन हॉस्पिटल पहुंचाया।

वहां पर डॉक्टरों ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। चौहटन डीएसपी जेठाराम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होना सामने आया है। फिलहाल परिजनों को सूचना दी है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *