Punjab News: Bus और टिप्पर के सड़क हादसे में दो की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों के मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा बस और टिप्पर के बीच टक्कर होने से हुआ है। घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए भूपिंदर सिंह ने बताया कि जब वह गोपालपुरा के पास पहुंचा, तो इस हादसे के कारण लंबा जाम लग गया। वहा मौजूद राहगीरों की मदद से घायलों को गुरुनानक देव और गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ओवरस्पीड में थी। टिप्पर का चालक भी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहनों को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक अस्पतालों में 7 घायल लोगों का ईलाज चल रहा है। जो गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *