शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार, ऑटो, IT और मेटल शेयरों में खरीदारी

Written by

in

बिजनेसः हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन वीरवार को सेंसेक्स 20 अंक चढ़कर 85,150 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 20 अंक ऊपर 26,006 पर है। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 में तेजी है। ऑटो, IT और मेटल शेयरों में आज तेजी है। मीडिया फार्मा में मामूली गिरावट है।

वहीं मीशो के IPO का आज दूसरा दिन है। कल यानी 3 दिसंबर को यह सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और पहले ही दिन 2.35 गुना (235%) सब्सक्राइब हो गया। इसका रिटेल पोर्शन 1 घंटे में 100% सब्सक्राइब हो गया था और पहले दिन 3.86 गुना यानी 386% सब्सक्राइब हुआ। निवेशकों के इस रिस्पॉन्स से मीशो के शेयर का GMP बढ़कर 51 रुपए हो गया, जो कल तक 47 रुपए था। कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड ₹105-₹111 प्रति शेयर तय किया है। लॉट साइज 135 शेयर का है। रिटेल निवेशक 5 दिसंबर तक मिनिमम 14,685 रुपए से निवेश कर सकते हैं।

विदेशी निवेशकों ने 3 दिन में ₹8,021 करोड़ का शेयर बेचा
3 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹3,206.92 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹4,730.41 करोड़ की खरीदारी की। दिसंबर के पहले तीन दिन में FIIs ने कुल ₹8,020.53 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। जबकि, DIIs ने इस दौरान ₹11,935.28 करोड़ का शेयर खरीदा है।

नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है। कल बाजार में रही थी गिरावट हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 3 दिसंबर को सेंसेक्स 31 अंक गिरकर 85,107 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 46 अंक की गिरावट रही, ये 25,986 के स्तर पर बंद हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *