Punjab News: इस पुल की जर्जर हालत से लोग परेशान, स्लैब टूटने से हो सकता है बड़ा हादसा, देखें वीडियो

Written by

in

रोपड़ः यहां के मुख्य प्रवेश द्वार सरहिंद नहर पुल की हालत खस्ता होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इस पुल पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। रख-रखाव न होने के कारण यह पुल हादसों को न्योता दे रहा हैै। पुल के स्लैब टूट रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

इस पुल पर ध्यान न दिए जाने के कारण शहर के व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। व्यापारियों की ओर से इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि अगर सरकार और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है तो वह बहुत जल्द प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

शहर के लोगों ने विकास को लेकर भी सरकार पर बड़े सवाल उठाए और कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन है। जिले के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने कहा कि इस पुल की जल्द ही मुरम्मत पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पुल पर काम किया जा रहा है। वहीं PWD विभाग से एक नया पुल बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। जल्द ही लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *