Punjab News: मंत्री धालीवाल ने BJP पर कसा तंज, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः आम आदमी पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी और उससे जुड़े नेताओं पर हमला करते कहा कि बीकानेर नहर के 100 साल पूरे होने पर मनाए जश्नों को पंजाब के साथ गद्दारी करार दिया।

उन्होंने कहा कि 1925 में चालू हुई इस नहर के जरिए पंजाब का कीमती पानी राजस्थान को दिया गया, बिना किसी उचित मुआवजे या हिस्सेदारी के। यह पानी आज पंजाब के लोगों के लिए खून से भी महंगा हो चुका है क्योंकि राज्य में जल स्तर गंभीर रूप से गिर गया है।

मंत्री धालीवाल ने आरोप लगाया कि राजस्थान में बीजेपी की ओर से सरकारी तौर पर यह जश्न मनाना और फिर फिरोजपुर में भी इससे संबंधित कार्यक्रम करना पंजाब के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *