Punjab News: जेल में बंद A Category के गैंगस्टर की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जेल में बंद खतरनाक ए श्रेणी के गैंगस्टर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर सागर न्यूटन की बीमारी के चलते मौत हुई है। गैंगस्टर सागर के खिलाफ करीब 18 मामले दर्ज थे और सागर संगरूर जेल में बंद था। सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर को पहले इलाज के लिए पटियाला के राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि लुधियाना जिले की पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर सागर न्यूटन को काफी मशक्कत के बाद अगस्त 2024 में गिरफ्तार किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह उत्तर प्रदेश में है। इसके बाद काउंटर इंटेलिजेंस और सीआईए की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने न्यूटन से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *