Punjab News: Basant Ice-Cream Restaurant में लूट, 2.50 लाख की नकदी व 5 फोन लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः शहर के फव्वारा चौक के पास स्थित मशहूर बसंत आइसक्रीम रेस्टोरेंट में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। रेस्टोरेंट के मालिक चरणजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक अज्ञात युवक छत के रास्ते अंदर घुसा और मेन काउंटर का लॉक तोड़कर कैश व मोबाइल फोन चोरी कर ले गया।

जानकारी देते चरणजीत सिंह ने बताया कि जब सुबह कर्मचारियों ने दुकान खोली तो काउंटर टूटा हुआ मिला। पूरी जांच कर पता चला कि चोर 5 मोबाइल और काउंटर में रखे 2,50,000 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवक जो 45 साल का लग रह है अपना मुंह ढककर छत के रास्ते नीचे आया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान के लिए इलाके के और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि यह इलाका भीड़भाड़ वाला होने के बावजूद तड़के के समय आमतौर पर सुनसान रहता है, जिसका फायदा उठाकर आरोपी छत से अंदर घुसा। हालांकि वो छत तक कैसे पहुंचा ये जांच का विषय है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *