Goa नाइट क्लब में लगी आग पर PM Modi ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

Written by

in

गोवा: उत्तर जिले में स्थित अर्पोरा गांव में शनिवार की रात भयानकर आग लग गई। इस आग के कारण 25 लोगों की मौत हो गई। यह क्लब पिछले साल ही खुला था और पर्यटकों में काफी मशहूर हो चुका था। अब इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर घायलों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

लोगों के साथ है संवेदनाएं

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – गोवा के अर्पोरा में हुई आग दुर्घटना बहुत ही दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। भगवान करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों। मैंने गावों के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सांवत जी से स्थिति के बारे में बात की है। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दे रही है। गोवा क्लब हादसे पर पीएम मोदी ने यह ऐलान किया है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

मौके पर पहुंची पुलिस

धमाका होने के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। लोग चीखते हुए बाहर भागने लगे और आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गोवा पुलिस महानिदेशक ने बताया कि रात 12:04 बजे कंट्रोल रुम में कॉल आई और पुलिस फायर यूनिट और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गई। आग को कुछ समय के बाद काबू में किया गया परंतु तब तक कई लोग दम घुटने या जलने से अपनी जान गंवा चुके थे।

जरुर होगी कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही सीएम प्रमोद सांवत रात में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में क्लब के द्वारा फायर सेफ्टी नियमों का पालन न करने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा में कोई लापरवाही हुई तो कार्रवाई निश्चित है। यह घटना पर्यटन सीजन के दौरान हुई है ऐसे में राज्य सरकार ने बहुत गंभीरता से लिया है।      

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *