Haryana News: बस छूटने पर ईआरवी टीम ने लड़कियों को सुरक्षित पहुंचाया घर, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला: बीती रात 1 बजे पेट्रोलिंग के दौरान ईआरवी 709 टीम को पुराने पंचकूला बस स्टैंड के पास दो लड़कियां खड़ी मिली। पूछताछ के दौरान दोनों लड़कियों ने बताया कि वो पुराना पंचकूला से शिमला के लिए निकली थी परंतु उनका वाहन निकल गया। देर रात उन्हें कोई भी वाहन नहीं मिला।

ईआरवी टीम ने इस मामले में खुद संज्ञान लेते हुए दोनों लड़कियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। टीम में ईआरवी के इंचार्ज सुरेंद्र पाल, एसपीओ रणजीत और होमगार्ड जगपाल शामिल थे। इस दौरान लड़कियों के पिता ने टीम का आभार जताया।

पिता ने आभार जताते हुए कहा कि पुलिस ने उनकी बेटियों को सुरक्षित घर पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए वे पंचकूला पुलिस का धन्यवाद करते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *