Punjab News : 328 पावन स्वरूपों के लापता होने के मामले को लेकर FIR दर्ज

Written by

in

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के पब्लिकेशन विभाग के रिकॉर्ड से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के लापता 328 पावन स्वरूपों को लेकर पुलिस ने FIR दर्ज की है। वहीं, आज पंथक होका और महापंचायत के तहत भाई बलदेव सिंह वडाला ने पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवान और कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस को एक ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद पुलिस ने 16 SGPC अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

वहीं, आपको बतादें कि, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल इस मामले को लेकर पिछले दिनों प्रेस वार्ता की। इस दौरान शिरोमणि कमेटी द्वारा कार्रवाई न किए जाने को लेकर बलदेव सिंह वडाला ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जो लोग इंसाफ की मांग कर रहे थे, उनके साथ प्रशासन से मारपीट करवाई गई और उन पर पर्चे दर्ज किए गए। 24 अक्टूबर 2020 की यह घटना है। वहीं लापता 328 पावन स्वरूपों को लेकर कहा कि यह घटना 2015 की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *