Punjab News: Hotel में निहंग सिंहो और पुलिस ने दी दबिश

Written by

in

दीवार फांदकर भागे जोड़े और मैनेजर

लुधियानाः जगरांव में मोगा रोड स्थित एक होटल में निहंग सिंहों की जत्थेबंदी के साथ मिलकर पुलिस ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि निहंग सिंहो और पुलिस को सूचना मिली थी की होटल में अनैतिक धंधा का काम चल रहा है। निहंग सिंहों की जत्थेबंदी और पुलिस की सूचना मिलते ही होटल में मौके से 5 से 6 प्रेमी जोड़े और मैनेजर दीवार फांदकर भाग निकले। जिसके बाद गुस्साए निहंग सिंहों ने होटल को बाहर से ताला जड़ दिया। निहंग सतनाम सिंह खालसा के अनुसार, मोगा रोड पर स्थित इस होटल में सुबह से रात तक प्रेमी जोड़ों का आना-जाना लगा रहता था। उन्होंने बताया कि होटल प्रबंधन को कई बार चेतावनी दी गई कि वह होटल के अंदर गलत काम करवाना बंद कर दे, लेकिन नेताओं का उसके सिर पर हाथ होने के कारण होटल वालों ने ना कोई सुधार किया, ना ही उनकी चेतावनी की परवाह की। इस पर निहंग जत्थेबंदी ने होटल पर लगातार नजर रखनी शुरू कर दी। मंगलवार को जब कुछ जोड़े होटल में दाखिल हुए, तो जत्थेबंदी ने होटल को सील कर बाहर से गेट को ताला लगा दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही होटल में मौजूद प्रेमी जोड़े और मैनेजर दीवार फांदकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस को इस अवैध गतिविधि की पूरी जानकारी थी, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के कारण पुलिस द्वारा कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मौके पर मौजूद लोगो का कहना था, कि अगर होटल के अंदर कोई गलत काम नही चलता था तो फिर मैनेजर व अन्य लोगों को दीवार फांद कर भागने की क्या जरूरत थी। निहंग जत्थेबंदी ने चेतावनी दी है कि अब भी अगर होटल में अनैतिक गतिविधियां नहीं रुकीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चाहे उन्हें कुछ भी करना पड़े लेकिन होटल के अंदर किसी तरह का कोई गलत काम चलने नही देंगे। बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल निहंगों द्वारा लगाए ताले को खुलवा दिया गया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। निहंग जत्थेबंदी के लोगों ने बताया कि होटल के साथ ही एक छोटा सा गांव है। इस होटल में रोजाना बच्चों को आता-जाता देख कर गांव की महिलाएं पहले इसे आइलेट्स सेंटर समझती रही लेकिन जब उन्हें पता चला कि होटल में कथित तौर पर अवैध काम चलता है तो उन्होंने इस सबंधी उन्हें बताया। निहंग सतनाम सिंह ने कहा कि जत्थेबंदी ने पहले चेतावनी दी थी लेकिन जब नहीं सुधरे तो कार्रवाई की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *