Haryana News: जमीनी विवाद के चलते चाचा-चाची ने की भतीजी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक महिला को सरदार युवक और एक महिला के द्वारा पीटा जा रहा है हालांकि पुलिस उस झगड़े को रोकती हुई भी दिख रही है।

यह वीडियो मनसा देवी के पास सकेतड़ी गांव के पास की बताई जा रही है। इसमें एक चाचा और चाची अपनी सगी भतीजी के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। ये सारा झगड़ा एक जमीन को लेकर हुआ है। इसका केस पंचकूला के कोर्ट में पहले से ही चल रहा है।

सकेतड़ी की रहने वाली परविंदर कौर नाम की महिला ने आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि जमीन को लेकर उनका पंचकूला कोर्ट में केस चल रहा है। केस सगे चाचा के साथ चल रहा है। वीडियो में चाचा प्लॉट का ताला तोड़कर उसमें से कुछ सामान निकालने की कोशिश कर रहा था।

जब इसका उसने विरोध किया तो चाचा और चाची ने उनके ऊपर ही हमला कर दिया। चाचा-चाची ने ताले के साथ उनके मुंह पर वार किए जिससे उसको मुंह पर काफी चोट लगी है। चोट लगने के बाद महिला को सेक्टर-6 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मनसा देवी की पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान ले लिए हैं। इस बयान के अनुसार वह आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें घायल महिला परविंदर कौर के साथ उसके चाचा अमरीक सिंह के द्वारा मारपीट की जा रही है।

इस झगड़े की पुष्टि पूरी तरह से नहीं की जा सकती। दोनों पक्षों में से गलती किसकी थी इस पर जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया कि दोनों के बयान दर्ज करके जांच की जा रही है। इसके बाद जो भी अगली बनती कार्रवाई होगी वो की जाएगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *