Jalandhar News: डिवाइडर में फंसी सवारियों से भरी बस, यात्रियों में मची चीख पुकार, देखें वीडियो

Written by

in

जालंधर, ENS: फिल्लौर के मुख्य मार्ग पर लुधियाना जा रही सवारियों भरी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना को लेकर बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई।मिली जानकारी के अनुसार बस चालक अचानक संतुलन खो बैठा और बस सड़क के बीच लगे लोहे के बैरिगेड तोड़ते हुए पहले जालंधर को जाने वाले मार्ग पर आ गई और उसके बाद दोनों सड़क के बीच बने डिवाइडर में फंस गई। गनीमत यह रही कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

इस घटना के दौरान बस में सवार सभी सवारियों का बचाव रहा। मौके पर मौजूद बस ड्राइवर कुलदीप सिंह ने बताया कि वह लिबरा ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस का ड्राइवर है और होशियारपुर से सवारियों से भरी बस लुधियाना की ओर ले जा रहा था कि अचानक रामगढ़ बाईपास के पास बस में कोई तकनीकी खराबी आ गई, जिस कारण यह हादसा हो गया।

घटना की खबर मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्रेन की मदद से बस को एक तरफ करवा कर ट्रैफिक को चालू करवाया। उन्होंने कहा कि आजकल सड़क पर कोई ना कोई बस हादसे का शिकार हो रही है।

सड़क पर रोज दौड़ने वाली हजारों बसों में से ज्यादातर पुराने मॉडल की हैं, जिनकी लिमिट भी निकल चुकी होती है, फिर भी वह सड़क पर चल कर खून-खराबे का खेल खेल रही हैं। ट्रांसपोर्ट विभाग को चाहिए कि सड़क पर दौड़ने वाली बसों की जाँच करनी चाहिए और जिन बसों की मंज़िल निकल चुकी हो, उन्हें इपाउंड कर देना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *