Jalandhar News: श्री गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए गवर्नर गुलाब चंद कटारिया

जालंधर, ENS: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आध्यात्मिक केंद्र गुरुद्वारा दरबार श्री गुरु ग्रंथ साहिब, बुलंदपुरी साहिब में नतमस्तक हुए और दुनिया के सबसे ऊंचे निशान साहिब के दर्शन किए। फेरी के दौरान राज्यपाल पंजाब को बाबा बलदेव सिंह, राज्य सूचना आयुक्त पंजाब हरप्रीत संधू और मुख्य आर्किटेक्ट राजोध सिंह द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों और आध्यात्मिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।

यह आध्यात्मिक मिशन वर्ष 2021 में श्री गुरु नानक देव जी की एकता, शांति और मानवता का प्रेम करने की शिक्षाओं का प्रचार करने के लिए गोबिंद सागर चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से शुरू किया गया था, जो मानवता की भलाई के लिए विश्व स्तर पर सेवा कर रहा है।

इस मौके पर राज्यपाल पंजाब ने श्री गुरु नानक देव जी के विश्वव्यापी भाईचारे और करुणा के संदेश के प्रचार के लिए बाबा बलदेव सिंह द्वारा की जा रही अथक कोशिशों की भरपूर प्रशंसा की। इस अवसर पर उनके साथ प्रिंसिपल सेक्रेटरी टू गवर्नर विवेक प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *