बदमाशों ने की पुलिस गाड़ी के ड्राइवर पर फायरिंग, पेट में फसी गोली, हालत गंभीर

Written by

in

अजमेरः बदमाशों की ओर से पुलिस गाड़ी के ड्राइवर को गोली मारने का मामला सामने आया है। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी अनुसार बदमाशों ने पहले ड्राइवर को पीटा, फिर सीने पर गोली मारी, जो पेट में फंसी रही।

बिजयनगर थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि थाने से 2 किमी दूर वारदात हुई है। अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक आरोपी की पहचान बरल (ब्यावर) के रहने वाले सुरेंद्र के रूप में हुई है। बिजयनगर निवासी सीताराम गुर्जर (31) ने बताया कि वह 2 साल से बिजयनगर थाने में गाड़ी नंबर 112 में ड्राइवर (संविदा) के पद पर तैनात है।

मंगलवार सुबह 3:45 बजे वह बिजयनगर थाने के डीओ गोपी राम को रूम पर छोड़कर थाने जा रहा था। बरल रोड पर दो व्यक्ति बैठे हुए थे। उन पर शक हुआ गाड़ी रोक ली। पूछताछ के लिए दस्तावेज मांगे। दोनों आरोपियों के आसपास नशीला पदार्थ पड़ा हुआ था। पूरे मामले की डीओ को कॉल कर जानकारी दी। जैसे ही फोन काट कर वह पीछे मुड़ा युवकों ने उसे सिर पर हमला बोल दिया। वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद एक बदमाश ने अपनी जेब से बंदूक निकाल ली और सामने से फायरिंग कर दी। सीताराम वहीं गिर गया।

कुछ ही देर में बिजयनगर थाने के डीओ मौके पर पहुंचे। सीताराम को पहले स्थानीय हॉस्पिटल ले गए। गंभीर स्थिति को देखते डॉक्टर्स ने अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया। गोली ड्राइवर की छाती में लगी है। छाती से बुलेट पेट में आकर फंसी है।बिजयनगर थाना पुलिस ने ड्राइवर के बयान पर अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *