Punjab News : पत्नी की हत्या कर फरार पति का रेलवे ट्रैक से शव बरामद, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर। रेलवे स्टेशन के पास बनी एक धर्मशाला में सोमवार रात एक महिला का शव कमरे में पड़ा मिला था। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की उसके पति ने ही गला घोटकर हत्या की और फरार हो गया था। वहीं, आज फरार पति का शव सुबह जंडियाला गुरु के पास रेलवे फाटक से बरामद हुआ है। सिविल लाइंस थाने की पुलिस टीम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कल देर शाम धर्मशाला में एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि करीब 38 साल महिला बिस्तर पर मृत पड़ी थी और शुरुआती जांच में उसकी मौत दम घुटने से हुई बताई जा रही है।

जांच के दौरान पता चला कि दोनों 2 दिसंबर को धर्मशाला में रुके थे और खुद को पति-पत्नी बता रहे थे। उन्हें 5 दिसंबर को लौटना था, लेकिन ट्रेन कैंसिल होने का हवाला देकर रुक गए। लड़के ने धर्मशाला मैनेजमेंट को बताया था कि वह शाम 7 बजे ATM से पैसे निकालकर वापिस आ रहा है, लेकिन वापिस नहीं लौटा। जब लड़का काफी देर तक वापिस नहीं आया, तो धर्मशाला मैनेजमेंट ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो लड़की की लाश मिली। इसी बीच, आज सुबह GRP ने जंडियाला गुरु के पास रेलवे ट्रैक से एक युवक की लाश बरामद की।

पहचान के बाद पता चला कि यह वही लड़का है जो लड़की के साथ धर्मशाला में रुका था। दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों परिवारों को सूचित कर दिया है और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *