Punjab News: छुट्टी पर गए SSP को लेकर गरमाई सियासत

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाब में पटियाला पुलिस की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग के मामले में एसएसपी वरूण शर्मा पर गाज गिर गई है। पटियाला के एसएसपी शर्मा को अचानक छुट्‌टी पर भेज दिया गया है। उनकी जगह पर संगरूर के एसएसपी सरताज सिंह चहल पटियाला के एसएसपी का अतिरिक्त चार्ज देखेंगे। वहीं अब एसएसपी शर्मा को अचानक छुट्‌टी पर भेजे जाने के चलते सियासी बाजार भी गरमा गया है। भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने भी इसके उपर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

https://encounternewspaper.com/punjab/politics-over-ssp-who-went-on-leave/

बता दें कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने एक कॉल रिकॉर्डिंग पोस्ट की थी। उन्होंने दावा किया था कि यह कॉल रिकॉर्डिंग पटियाला पुलिस की कॉन्फ्रेंस कॉल पर हुई मीटिंग की है, जिसमें पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा DSP’s को अकाली उम्मीदवारों के साथ नामांकन के वक्त धक्केशाही करने के लिए कह रहे हैं। वह पुलिसवालों को कह रहे हैं कि नामांकन पत्र छीनना, फाड़ना या जो भी करना हो, उम्मीदवारों के घर, गांव या रास्ते में करो। नामांकन केंद्रों में इस तरह की कोई हरकत नहीं होनी चाहिए। हालांकि तब पटियाला पुलिस ने इसे AI से बनाया फेक वीडियो कहकर खारिज कर दिया था।

पटियाला SSP पर यह एक्शन हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले हुआ है। आज ही इस मामले में कार्रवाई को लेकर चुनाव आयोग को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जवाब देना है। यह याचिका अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा ने दाखिल की थी। पिछली सुनवाई में चीफ जस्टिस शील नागू ने खुद रिकॉर्डिंग सुनने की बात कही थी, जिसके बाद पुलिस और सरकार में हड़कंप मचा हुआ था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *