Punjab News: सिद्धू के लीगल नोटिस पर मिट्ठू मैदान बोले, हर आरोप के सबूत मौजूद, देखें वीडियो

Written by

in

कहा – सिद्धू भाजपा के ‘स्लीपर सेल’ का जोड़ा

अमृतसरः पंजाब कांग्रेस में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। सीनियर नेता के बाद अब जिला प्रधान भी इस विवाद में आ गए है। हाल ही में जिला प्रधान सौरव मैदान उर्फ मिट्ठू मैदान ने नवजोत कौर सिद्धू और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 2017 में मैडम सिद्धू ने टिकट के बदले कई पार्षदों से 20-25 लाख रुपये लिए थे। जिसको लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने मिट्ठू को लीगल नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू द्वारा कांग्रेस के जिला प्रधान सौरव मैदान उर्फ मिठ्ठू मैदान को भेजे गए लीगल नोटिस के मामले में राजनीति गरमा गई है। मिट्ठू मैदान ने कहा कि वह नोटिस का जवाब अपने वकीलों के माध्यम से कानूनी तरीके से देंगे। उन्होंने बताया कि जो भी बयान मैंने दिए वे अपने होश-हवास में दिये थे, मुझे किसी ने मजबूर नहीं किया। मिट्ठू मैदान ने दावा किया कि उनके पास सभी आरोपों के सबूत मौजूद हैं और आवश्यकता पड़ी तो वे सब कुछ सार्वजनिक भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सिद्धू द्वारा लीगल नोटिस भेजना कोई पहली बार नहीं है, पिछले समय में भी कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को ऐसे नोटिस भेजे जा चुके हैं। मिट्ठू मैदान ने 2017 की नगर निगम चुनावों को लेकर सिद्धू पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उस समय बाहर से लोगों को लाकर पार्षदों की टिकटें दी गईं और इस संबंध में सारी तथ्य उनके पास हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिद्धू भाजपा के स्लीपर सेल की तरह कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रही हैं। मिट्ठू मैदान ने कांग्रेस हाईकमान, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पंजाब कांग्रेस को इस तरह की नेतृत्व से बचाने की अपील की। अंत में उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं और अपनी पार्टी के खिलाफ हो रही हर साज़िश का डटकर सामना करता रहूंगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *