इस दिन से शुरु होगा खरमास, शादी विवाह जैसे शुभ कामों पर लग जाएगी रोक

Written by

in

धर्म: शादी जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त बेहद जरुरी होता है क्योंकि ये शुभ काम जीवन में खुशियां लेकर आते हैं। देवी-देवता और ग्रहों की कृपा से ये काम खत्म हो पाते हैं। 16 दिसंबर से खरमास लग जाएगा इसके बाद शादी, मुंडन जैसे सभी कामों पर रोक लग जाती है परंतु इससे पहले 11 दिसंबर को शुक्र अस्त हो रहे हैं। शुक्र के अस्त होने पर भी शादियां नहीं होती।

शादियों पर लगेगी रोक

11 दिसंबर को सुबह ठीक 6:35 मिनट पर धन, यश और वैभव के दाता शुक्र वृश्चिक राशि में रहते हुए सूर्य के बहुत करीब अस्त होंगे। शुक्र प्रेम, वैवाहिक जीवन के कारक हैं। अस्त होने पर इन क्षेत्रों में अच्छे परिणाम नहीं आते क्योंकि जो ग्रह अस्त होता है उसकी शक्ति कम होजाती है और कुंडली में उसका शुभ प्रभाव नहीं रहता।

फरवरी से शुरु होंगे मांगलिक काम

15 जनवरी को खरमास खत्म हो जाएगा। खरमास के खत्म होने के बाद शुभ काम शुरु हो जाएंगे परंतु शुक्र 53 दिनों के लिए अस्त होगा ऐसे में शुक्र 1 फरवरी 2026 को उदित होगा ऐसे में इसके बाद ही शादियां शुरु होंगी और सभी मांगलिक काम फिर से शुरु हो जाएंगे।

2026 में रहेंगे शादियों के मुहूर्त

फरवरी 2026 में शादी-विवाह के लिए 12 शुभ मुहूर्त होंगे। इसमें 5,6,8,10,12,14,19, 20,21, 24,25, 26 फरवरी की तारीख शामिल होगी। वहीं बसंत पंचमी शादी के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है क्योंकि ये सिद्ध मुहूर्त होता है परंतु साल 2026 में बसंत पंचमी पर शादी के लिए मुहूर्त नहीं होगा क्योंकि बसंत पंचमी 23 जनवरी को उस समय शुक्र अस्त होंगे इसलिए इस दौरान शादियां नहीं हो पाएंगी।

न करें ये काम

खरमास के दौरान गृह प्रवेश करना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से दोष लगने की संभावना रहती है। इसके अलावा इस दौरान कोई नया व्यापार नहीं शुरु करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान शुरु किए गए कामों में रुकावटें और परेशानियां आ सकती हैं और सफलता नहीं मिलती।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *