पोर्न स्टार बनने का पागलपन!, पत्नी संग अश्लील वीडियो बना Social Media पर किए Viral

Written by

in

रीवाः जिले में पति पत्नी के रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति के मन में पोर्न स्टार बनने का इतना पागलपन सवार हुआ कि उसने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी वह फरार चल रहा है। उसकी लोकेशन मुंबई में ट्रेस हुई है।

जानकारी देते पीड़िता के भाई ने बताया कि उनकी बहन की शादी 10 मई को हुई थी। शुरुआत से ही दहेज को लेकर तनाव बना हुआ था। शादी से पहले भी 3 लाख रुपए की मांग की गई थी, जिसमें से 2 लाख रुपए दिए गए थे। शेष रकम के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहा था। भाई के अनुसार, “मनचाही रकम न मिलने की नाराजगी में उसने यह घिनौना कदम उठाया। वह लगातार बहन को परेशान करता रहा। हमें भी धमकियां देता रहा।” शुरुआत में समान थाना पुलिस ने मामले में जीरो पर कायमी की थी, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर होते ही FIR दर्ज कर ली गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुंबई भाग गया है।

वहीं प्रारंभिक जांच में पुलिस को हैरान करने वाली बाते पता चली। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से पोर्न साइट्स देखने का आदी था। वह पोर्न वीडियो के किरदारों को अपना आइडल मानता था और खुद को “स्टार” बनने की चाहत में पत्नी के साथ 13 मिनट 14 सेकंड का निजी वीडियो रिकॉर्ड किया। जब पत्नी ने वीडियो वायरल होने पर इसका विरोध किया तो आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह जानबूझकर किया है और उसे कोई पछतावा नहीं है। उसका मकसद था कि लोग वीडियो देखकर उसे पहचानें और वह “पॉपुलर” हो जाए।

वीडियो वायरल होने से आहत पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति ने वीडियो रिश्तेदारों और दोस्तों तक भेज दिया, जिससे वह सामाजिक रूप से अपमानित महसूस कर रही है। उसने कहा,“उसने मुझे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। अब हर जगह से फोन आ रहे हैं। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। वह इंसान नहीं, दरिंदा है।” उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरी ओर सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि पुलिस टीम जल्द ही मुंबई दबिश देने वाली है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *