कांग्रेस मना रही अपनी असफलता का उत्सव: विनय

Written by

in

ऊना में विकास केवल भाजपा की देन, कांग्रेस का योगदान शून्य

ऊना/सुशील पंडित: भाजपा जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में कथित व्यवस्था परिवर्तन के तीन साल अब जनता के लिए बोझ बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन तीन सालों ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस सरकार का शासन सिर्फ अव्यवस्था, भ्रष्टाचार, झूठे वादों और जनता से विश्वासघात का मिश्रण है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का हर दिन प्रदेश को पीछे धकेल रहा है और लोग महसूस कर रहे हैं कि सुखु सरकार केवल सत्ता सुख भोगने के लिए आई है, न कि जनता की सेवा के लिए?

विनय शर्मा ने कहा कि ऊना आज जितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है, यह कांग्रेस की वजह से नहीं, बल्कि भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती की प्रतिबद्धता, मेहनत और मजबूत नेतृत्व के कारण है। उन्होंने कहा कि पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, बड़े सड़क प्रोजेकट,स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार,पेयजल और सिंचाई परियोजनाएँ,युवा और खेल सुविधाओं का विस्तार ये सब भाजपा की देन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने ऊना के लिए एक भी ठोस कार्य नहीं किया। उल्टा भाजपा द्वारा शुरू किए गए कई प्रोजेक्टों को लटकाया, रोकने की कोशिश की और कुछ जगह फाइलें ठंडे बस्ते में डाल दीं।

कांग्रेस के पास दृष्टि भी नहीं, दिशा भी नहीं—केवल दिखावा और प्रचार शेष है। विनय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में गारंटियों की बरसात की थी—लेकिन तीन साल बाद भी जनता खाली हाथ है। महिलाओं को 1500–1500 रुपये देने का वादा किया  तीन साल बाद एक पैसा नहीं दिया। युवाओं को रोजगार का दावा किया बेरोज़गारी सबसे अधिक बढ़ी OPS बहाल करने की बात कही कर्मचारियों को सिर्फ भ्रमित किया। व्यापारियों की समस्याओं को हल करने का वादा किया व्यापार सबसे ज्यादा प्रभावित

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तीन साल में एक भी ऐसी पहल नहीं की जो जनता को राहत दे सके। कांग्रेस की गारंटियां अब जनता के लिए मजाक और धोखे की प्रतीक बन चुकी हैं।”सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए जश्न मना रही। जनता दर्द में, सरकार रंगमंच में विनय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता की समस्याओं से पूरी तरह मुँह मोड़ चुकी है। उन्होंने कहा की प्रदेश में बेरोज़गारी रिकॉर्ड पर है।लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं सड़कें टूटी हैं, स्वास्थ्य सेवाएँ कमजोर,कर्मचारी वर्ग नाराज़,किसान हताश, व्यापारी परेशान

इन सबके बावजूद कांग्रेस सरकार अपने कामकाज का ढिंढोरा पीटने के लिए तीन साल बेमिसाल जैसे जश्न मना रही है उन्होंने कहा कि यह जश्न नहीं बल्कि सरकार की असंवेदनशीलता और असफलता का उत्सव है। उन्होंने मंडी के समारोह पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान झेल चुके सैकड़ों परिवार अभी भी मुआवजे और पुनर्वास के इंतजार में हैं। कई परिवार बारिश और भूस्खलन में उजड़ गए, कई घर मलबे में दफन हो गए, और कई लोगों के जीवन में अभी तक सामान्य स्थिति नहीं लौटी। ऐसे समय में सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर जश्न मनाना जनता के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *