Punjab News: AC Market के पास लगी भीषण आग, 3 कंप्रेसर और कार जलकर खाक, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले की एसी मार्केट के नजदीक दीपक सिनेमा रोड स्थित कृष्ण लाला एंड संस शोरूम के बाहर देर रात भीषण आग लगने मामला सामने आया है। इस दौरान आग की चपेट में आकर पास खड़ी कार भी जल गई। आग इतनी तेज थी कि पास की बिल्डिंग की दीवारें पूरी तरह काली पड़ गईं और 3 एसी के कंप्रेसर भी जलकर खराब हो गए। आग से शोरूम के शीशे भी टूट गए।

जानकारी देते मुकेश ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे की है। वे अपने घर में बैठे थे तभी बाहर से अचानक शोर सुनाई दिया। जब वे बाहर निकले तो देखा कि उनके घर के सामने आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और पास में खड़ी एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। मुकेश के अनुसार शुरुआत में स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पास में पड़े वेस्ट मटेरियल में आग लगी थी जिसने धीरे-धीरे भयानक रूप ले लिया। हालांकि आग कैसे और किसने लगाई इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *