Punjab News: West & Mall में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के फिरोजपुर रोड स्थित 5 मंजिला वेस्ट एंड मॉल में आग लगने का मामला सामने आया है। आग एक कपड़ों की दुकान में लगी जिसने बिलिंग डिपार्टमेंट को चपेट में ले लिया। धुआं निकलता देख मॉल में घूमने आए लोग इधर-उधर भागने लगे जिसके चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और लोगों को शांत करवाया।

जानकारी मुताबिक, आज वेस्ट एंड मॉल की ग्रांउड फ्लोर में अचानक एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास ही बने बिलिंग डिपार्टमेंट को अपनी चपेट में ले लिया। मॉल की ग्राउंड फ्लोर पर पूरी तरह धुआं फैल गया। मॉल में लगे फायर साइरन बजने लगे जिस कारण अन्य दुकानदार भी मॉल के बाहर चले गए। मॉल के अधिकारी खुद आग बुझाने की कोशिश करने लगे। मॉल में बने सिनेमा घर में भी लोग मूवी देखने आए हुए थे। आग लगने की सूचना के बाद लोग सिनेमा घर से बाहर निकल आए। घटनास्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंच फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कपड़ों की दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है लेकिन अभी आधिकारिक रूप से आग लगने के कारण किसी को नहीं पता। आस-पास की दुकानों वालों ने भी दुकानों से बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। रात सवा 12 बजे तक 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए जा चुकी थी और कड़ी मशक्कत के बाद आग को कंट्रोल कर लिया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *