सीरिया में हुए अमेरिकी सैनिकों की मौत पर भड़के Donald Trump, बोले – ‘बहुत गंभीर परिणाम होंगे’

Written by

in

नई दिल्ली: सीरिया में हुए हमले में दो अमेरिकी सैनिकों और एक नागरिक की मौत होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस दौरान जवाबी हमला करने की कसम खा ली है। ट्रंप ने ऐलान करते हुए कह दिया है कि अमेरिका अब जवाबी कार्रवाई जरुर करेगा। यूएस ने इस हमले को लेकर इस्लामिक स्टेट समूह को जिम्मेदार ठहराया है। बाल्टीमोर में सेना-नौसेना फुटबॉल मैच के लिए रवाना होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में मीडिया के साथ बात की। इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया है कि यह आईएसआईएस का हमला है।

नेशनल गार्ड के जवान की हुई मौत

ट्रंप ने इस दौरान बताया कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद भी इस हमले से बहुत परेशान हैं। वो भड़के हुए हैं। वहीं रिपब्लिकन सेन जोनी का कहना है कि मारे गए सैनिक लोवा नेशनल गार्ड के जवान थे। उन्होंने कहा कि लोवा नेशनल गार्ड के सैनिकों की मौत बहुत ही दुखद है जो लोग इस हमले में घायल हुए हैं उनका उपचार चल रहा है। यूएस सेंटर्ल कमांड ने कहा कि यह आतंकी हमला था और जवाबी कार्रवाई में भी वह भी मारा गया।

अमेरिका और सीरिया के संबंध है हुए खराब

बता दें कि आईएसआईएस से लड़ाई के लिए अमेरिका ने पूर्व सीरिया में अपनी फौज तैनात कर दी है। बशर अल असद की सरकार में अमेरिका ने सीरिया से राजनैतिक संबंध भी खत्म कर दिए थे। सीरिया ने तख्तापलट के बाद अमेरिका में एक बार फिर से अपने संबंध ठीक किए हैं। वहीं पिछले महीने ही सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल शारा ने अमेरिका का दौरा भी किया था।

हालात होंगे खराब

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर कहा था कि हमले के बहुत गंभीर परिणाम होने वाले हैं। बशर अल असद की सरकार गिरने के बाद यह हमला पहली बार हुआ है जब सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर हमला हुआ है। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि आतंकरोधी अभियान में शामिल सैनिकों पर यह हमला किया गया है।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *