Jio-Airtel समेत इन कंपनियों के नेटवर्क में आई खराबी, भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

Written by

in

टेक्नोलॉजी: पूरे देश में रविवार को कई टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क में अचानक से खराबी आ गई। इसके कारण लाखों यूजर्स को परेशानी झेलनी पड़ी। जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आईडिया और बीएसएनएल के यूजर्स ने स्लो इंटरनेट, कॉल ड्रॉप और नेटवर्क न मिलने की शिकायत की है। नेटवर्क ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के अनुसार, यह समस्या सुबह 3 बजे से लेकर 6 बजे तक रही है।

डाउन डिटेक्टर पर बढ़ी शिकायतें

डाउन डिटेक्टर की वेबसाइट के अनुसार, रविवार सुबह तीन घंटे तक नेटवर्क संबंधी शिकायतों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। इस दौरान इंटरनेट की स्पीड बहुत धीमी हो गई और यूजर्स को कॉल करने में भी दिक्कतें रही।

वोडाफोन आडिया के यूजर्स भी हुए परेशान

डाउन डिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार, वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स ने सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज करवाई। पिछले 24 घंटों में 50% यूजर्स को नेटवर्क नहीं मिल पाया। 37% को मोबाइल इंटनेट की समस्या और 13% को पूरी तरह ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा शिकायतें बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, पणजी, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई और नई दिल्ली से सामने आई है।

जियो की सेवाओं पर भी हुआ असर

जियो यूजर्स ने भी मोबाइल इंटरनेट और जियोफाइबर की सेवाओं में दिक्कत की शिकायत की। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, 57% शिकायतें मोबाइल इंटरनेट से जुड़ी रही। वहीं 30% जियोफाइबर0 सेवाओं को लेकर रही, 13% यूजर्स ने नेटवर्क न मिलने की शिकायत की।

एयरटेल और बीएसएनएल के यूजर्स भी हुए प्रभावित

एयरटेल नेटवर्क के यूजर्स को भी भारी संख्या में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 53% यूजर्स का मोबाइल इंटरनेट डाउन रहा, 26% यूजर्स ने नेटवर्क न मिलने की शिकायत की, 22% यूजर्स लैंडलाइन इंटरनेट से जुड़ी दिक्कतों से परेशान रहे। बीएसएनएल के 62% यूजर्स को नेटवर्क नहीं मिला, 30% मोबाइल इंटरनेट कम रही, 8% यूजर्स ने फोन से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ा।

नेटवर्क सेवाएं सामान्य

टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क अब सामान्य रुप से काम कर रहे हैं। कंपनियों की ओर से इस आउटेज को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है हालांकि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नेटवर्क डाउन को लेकर नाराजगी जताई है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार देशभर में अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों एक साथ प्रभावित हो गए हैं। बार-बार हो रही ऐसी तकनीकी दिक्कतों को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *