Punjab News: इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: महानगर में दिनदहाड़े गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गुरु नानकपुरा इलाके में एक्टिवा सवार युवक ने चलते हुए दो राहगीरों पर गोलियां चला दी हैं। इस फायरिंग में एक पुरुष और एक महिला घायल हो गए हैं।

दोनों को इलाज के लिए तुरंत गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, घायल महिला सत्संग से आ रही थी। इसी दौरान गली नंबर 10/11 के पास एक्टिवा पर सवार युवक ने अचानक से फायरिंग कर दी।

गोली लगने के कारण एक पुरुष जमीन पर गिर गया। वहीं पास से गुजर रही एक महिला को गोली छूकर लगी जिससे वो भी घायल हो गई। घटना क बाद घायल महिला के परिवार वालों ने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार वालों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से आम लोगों में डर का माहौल बनता है। इस घटना पर एसीपी सेंट्रल अमृतसर जसपाल सिंह ने बताया कि दोपहर के समय फायरिंग की सूचना मिली थी।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी। उन्होंने कहा कि महिला के हाथ में गोली लगी है और मामले की हर पहलू के साथ जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी भी की जा रही है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *