तीन दिन के विदेश दौरे पर जाएंगे PM Modi, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा!

Written by

in

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन देशों के दौरे पर हैं। पीएम जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान जाएंगे। किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन ने प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया है जिसके बाद अब वह जॉर्डन जाएंगे। हाशमाइट किंगडम की दो दिन की यात्रा के दौरान पीएम किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन के साथ मिलेंगे और भारत-जॉर्डन संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का भी आदान प्रदान करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने दिया बयान

विदेश मंत्रालय की ओर से पीएम मोदी के दौरे पर बयान सामने आया है। मंत्रालय का कहना है कि दोनों देशों के बीच यह यात्रा राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। इससे भारत-जॉर्डन के द्विपक्षीय जुड़ाव और मजबूत होंगे और आपसी विकास व समृद्धि के लिए सहयोग के नए रास्ते मिलने और क्षेत्रीय शांति, स्मृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का मौका मिलेगा।

पीएम की अफ्रीकी देश की पहली यात्रा

यात्रा के दूसरे चरण में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के निमंत्रण पर पीएम मोदी 16 दिसंबर से इथियोपिया की राजयकीय यात्रा करेंगे। यह पीएम की अफ्रीकी देश की पहली यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि वह पीएम डॉ. अबी अहमद अली के साथ भारत-इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे। ग्लोबल साउथ में साझेदार के तौर पर यह यात्रा दोस्ती और दिपक्षीय सहयोग के घनिष्ठ संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दोहराएगी।

ओमन दौरे पर भी जाएंगे पीएम

यात्रा के अंतिम चरण में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर पीएम मोदी 17 और 18 दिसंबर को ओमान का दौरा करने वाले हैं। यह दौरा पीएम मोदी की दूसरी यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि – भारत और ओमान लंबे समय से पुरानी दोस्ती का बंधन, व्यापार संबंध और मजबूत लोगों के संबंधों पर आधारित एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 साल पूरे होने का प्रतीक होगी। दिसंबर 2023 में ओमान के महामहिम सुल्तान की भारत की राजकीय यात्रा के बाद हो रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *