बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, 8 की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

मेक्सिकोः सेंट्रल मेक्सिको में छोटा प्राइवेट जेट आपातकालिन लैडिंग के दौरान इमारत से टकराकर क्रैश हो गया। इस घटना में प्राइवेज जेट में सवार 8 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर की मौत हो गई है। मेक्सिको स्टेट सिविल प्रोटेक्शन कोऑर्डिनेटर एड्रियन हर्नांडेज ने हादसे की जानकारी दी है। हादसा मेक्सिको सिटी से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में स्थित सैन माटेओ एटेंको में हुआ, जो टोलुका एयरपोर्ट से 5 किमी की दूरी पर एक औद्योगिक क्षेत्र है। छोटे सेना विमान ने एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश की, उसी दौरान ये विमान एक फुटबॉल ग्राउंड में उतरा और एक बिल्डिंग से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, कई घंटे बीत जाने के बाद भी 7 शव बरामद किए गए हैं। विमान ने मेक्सिको के प्रशांत तट पर अकापुल्को से उड़ान भरी थी।

हर्नांडेज ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि प्राइवेट जेट ने आपातस्थिति में एक फुटबॉल मैदान पर लैंडिंग की कोशिश की थी लेकिन वह पास के एक फैक्ट्री की छत से टकरा गया है, जिससे भीषण आग लग गई। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है। सैन माटेआ एटेंको की मेयर एना मुनिज ने मिलेनियो टेलीविजन को बताया कि आग लगने के कारण अधिकारियों ने सुरक्षा उपाय के तौर पर आसपास के इलाके से लगभग 130 लोगों को निकाला है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में विमान को तोलुका और सैन माटेओ एटेंको की सीमा के बीच स्थित एक फुटबॉल मैदान में गिरने से कुछ क्षण पहले दिखाया गया है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इस प्राइवेट जेट में 2 क्रू मेंबर और 8 यात्री सवार थे। हालांकि मैक्सिको की मीडिया में सभी 10 सदस्यों के मारे जाने की खबरे चल रही हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, यह विमान सेसना 650 साइटेशन III था, जिसका रजिस्ट्रेशन XA-PRO था। इसे सर्विसेज एयरोस एस्ट्रेला ऑपरेट करती थी। टकराने से कुछ देर पहले पायलट ने एयरपोर्ट कंट्रोल टॉवर को एक आपात संदेश भेजा था, जिसमें बताया कि विमान नीचे गिर रहा है। कुछ ही सेकंड बाद एक बड़ा धमाका हुआ, जिसके बाद आग लग गई। काले धुएं का एक ऊंचा गुबार उठा जो कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। हादसे के बाद मेक्सिको और टोलुका नगर पालिका की इमरजेंसी सेवाओं ने तत्काल कार्रवाई की। आग इतनी तेज थी कि फायर फाइटर्स को इस पर काबू करने में 2 घंटे से ज्यादा का समय लगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *