श्रमिकों को घर छोड़ने आ रही पिकअप पलटी, 4 मजदूरों की मौत, 3 घायल, मची चीख-पुकार

Written by

in

सिंगरौलीः जिले के चितरंगी तहसील क्षेत्र में झरकटा पहाड़ सड़क मार्ग पर बीती रात 1 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश से श्रमिकों को उनके घर छोड़ने आ रही पिकअप पहाड़ी मोड़ पर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान शीलू (32), अमरपाल बैगा (36), लाल कुमार (35) और सूरज लाल बैगा (31) के रूप में हुई है। घायलों में संतोष कुमार, अमरेश कुमार पटेल और नन्हकू केवट शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, बीती रात घना कोहरा था और विजुअलिटी बेहद कम थी। इस दौरान रात को करीब 1 बजे सिंगरौली के चितरंगी तहसील क्षेत्र से श्रमिकों को भरकर एक पिकअप जा रही थी। जब पिकअप झरकटा पहाड़ सड़क मार्ग पर पहुंची तो अचानक मोड़ आ जाने से पिकअप अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी क्षेत्र में पलट गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई और लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

वहीं सूचना मिलते ही नौडिहवा चौकी प्रभारी मनोज सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *