Jalandhar News: 20 सैकेंड में घर के बाहर खड़ी एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं दिन दहाड़े घर के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार हो गया। घटना शक्ति नगर की है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार 2 नौजवान आते है।

इस दौरान एक व्यक्ति घर के बाहर खड़ी सफेद रंग की एक्टिवा पर बैठ जाता है। जिसके बाद वह इधर-उधर देखता है और मात्र 20 सैकेंड में एक्टिवा लेकर दोनों घटना स्थल से फरार हो जाते है। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की शिकायत तुषार बासंल ने थाना 4 की पुलिस को दे दी है।

पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह मकान नंबर 72 शक्ति नगर का रहने वाला है। बीते दिन सुबह 8.30 बजे उसने घर के बाहर एक्टिवा नंबर पीबी 08 एफजे 1704 खड़ी करके चला गया था। जिसके बाद वह दोपहर 3 बजे घर वापिस आया तो देखा कि घर के बाहर से एक्टिवा गायब थी। इस दौरान उसने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि बाइक सवार 2 नौजवान आए और चंद सैकेंड में घर के बाहर से एक्टिवा लेकर फरार हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *