झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में महिला की मौत, 3 Injection लगाते ही गई जान

Written by

in

दरभंगाः शहर में इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। दरअसल, झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान लक्ष्मण शाह की पत्नी अनीता देवी (40) के तौर पर हुई है। घटना एपीएम थाना क्षेत्र के सीरनिया वार्ड संख्या-13 की है।

जानकारी देते पति लक्ष्मण शाह ने बताया कि रविवार शाम पत्नी के पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी जिसके चलते वह इलाज के लिए गांव में ही निजी प्रैक्टिस करने वाले दवा दुकान संचालक शिवजी शाह के पास गए थे। जाते ही उसने 3 इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद अचानक उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

मृतका के भाई संतोष साह ने आरोप लगाते हुए कहा कि दवा दुकान पर इलाज के दौरान इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी है। शिवजी साह करीब 10 साल से दवा दुकान चला रहा है। घटना के बाद से ही फरार है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *