Punjab News: परिजनों का आया बयान, बेटा 13 दिन पहले England से पहुंचा था America, देखें वीडियो

Written by

in

गुरदासपुरः अमेरिका में नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के साथ ही अवैध तरीके से घुसे भारतीयों में से 205 आज भारत पहुंच गए। वहीं गुरदासपुर के गांव हरदरोवाल हाल सालण कालोनी फतेहगढ़ चूड़िया इस विमान में लौटे यात्री जसपाल सिंह पुत्र नरिंदर सिंह के परिजनों ने बताया कि जसपाल सिंह एक माह पहले इंग्लैंड गया था। वहां से वह 13 दिन पहले ही वह इंग्लैंड से डोंकी लगाकर अमेरिका गया था।

जसपाल की माता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह परमात्मा का शुक्र करते है कि वह सही सलामत घर वापिस आ गया। वहीं जसबीर सिंह ने कहा कि उन्हें मीडिया के जरिए पता चला कि मेरा चचेरा भाई डिपोर्ट होकर वापिस आ रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक वह घर नहीं पहुंचा, क्योंकि अधिकारियों द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है और 2 घंटे से उसे वापिस घर भेज दिया जाएगा। जसबीर सिंह ने कहा कि कई सपने देखते हुए बच्चों को मां-बाप विदेश भेजते है, लेकिन सरकारों के विवाद के चलते सजा आम लोगों को भुगतनी पड़ती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *