रक्षा मंत्रालय में तैनात लेफ्टिनेंट 3 लाख रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार

Written by

in

नई दिल्लीः CBI ने रक्षा मंत्रालय में पोस्टेड आर्मी अफसर को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उत्पादन विभाग में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा पर बेंगलुरु की एक कंपनी से 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप है। CBI ने शर्मा के घर से 2.36 करोड़ रुपए भी जब्त किए है। CBI ने शर्मा की पत्नी कर्नल काजल बाली के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। तलाश की दौरान काजल के घर से 10 लाख रुपए भी बरामद किए हैं।

काजल, डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट (DOU) श्रीगंगानगर (राजस्थान) में कमांडिंग ऑफिसर हैं। इस मामले में बिचौलिया विनोद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों 23 दिसंबर तक CBI की हिरासत में रहेंगे। यह मामला 19 दिसंबर को मिली सूचना के आधार पर दर्ज किया गया। CBI के मुताबिक लेफ्टिनेंट कर्नल रक्षा उत्पादों के निर्माण और निर्यात से जुड़ी प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर उन्हें फायदा पहुंचाने की साजिश रचते थे। CBI को बेंगलुरु की एक कंपनी से संभावित रिश्वत भुगतान के बारे में जानकारी मिली थी। राजीव यादव और रवजीत सिंह नाम के शख्स उस कंपनी के मामलों को देख रहे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *