धुंध के कारण विजिबिलिटी हुई कम
सोशल मीडिया पर भी वीडियो सामने आए हैं जिसमें धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत सीमित हो गई है। धुंध कर्तव्य पथ के पास सहित मुख्य सड़कों पर भी धुंध फैली दिखी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में गंभीर वायु प्रदूषण की स्थिति के लिए निर्धारित स्टेज-4 के अंतर्गत ग्रैप के सभी उपाय एक्टिव कर दिए हैं।उड़ानें और ट्रेनें हुई लेट
रिपोर्टस के अनुसार, रविवार को घने कोहरे के कारण कई उड़ानें और ट्रेनें भी लेट हो गई। भारत मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं आईएमडी के वैज्ञानिकों ने बताया कि हवाएं कोहरे की परत को हटाने में भी विफल रही। इसके कारण तापमान कम रहा है। दिसबंर 2019 में भी ऐसी ही स्थिति थी जब 17 और 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई थी।दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट समेत कई देश के बड़े एयरपोर्ट्स पर धुंध और कोहरे के कारण से उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई है। आईजीआई एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन फिलहाल अभी सामान्य ही है लेकिन घर से निकलने से पहले अपनी एयरलाइन से कंसल्ट जरुर करें।Passenger Advisory issued at 10:00 hours. Please click on this link for real-time winter-ready travel updates: https://t.co/Y0B6lhwIj4#DelhiAirport #PassengerAdvisory #DELAdvisory pic.twitter.com/6au37stsNE
— Delhi Airport (@DelhiAirport) December 21, 2025

Leave a Reply