वेनेजुएला पर भड़का अमेरिका, तेल टैंकरों पर किया कब्जा, ट्रंप ने दे डाली सरकार को धमकी

Written by

in

नई दिल्ली: अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने रविवार को एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने शनिवार को वेनेजुएला के किनारे के पास एक और तेल टैंकर को अपने कब्ज में ले लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि – 20 दिसंबर की सुबह तड़के अमेरिकी तटरक्षक बल ने रक्षा विभाग के साथ से उस तेल टैंकर को पकड़ा है जो इससे पहले वेनेजुएला में खडा़ था। अमेरिकी सेना ने 10 दिसंबर को भी वेनेजुएला के किनारे के पास एक तेल का टैंकर जब्त किया था।

वेनेजुएला सरकार ने दिया बयान

समाचार एजेंसी के अनुसार, वेनेजुएला की सरकार ने इस कदम की कड़ी निंदा की है। इसे खुली लूट और अंतरराष्ट्रीय समुद्री डकैती बता दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने वेनेजुएला आने-जाने वाले सभी अमेरिकी प्रतिबंधित तेल टैंकरों की पूरी तरह से नाकाबंदी का आदेश दिया है। उन्होंने बाद में एक इंटरव्यू में यह भी कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका अतिरिक्त तेल टैंकरों का जब्त करना जारी रखेगा।

ऐसा झटका लगेगा जो देखा नहीं होगा

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – वेनेजुएला को दक्षिण अमेरिका के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी नौसैनिक घेराबंद की है। यह घेराबंदी अभी और बढ़ेगी और जब तक वो अमेरिका का तेल, जमीन और बाकी संपत्तियां वापिस नहीं करेंगे तब तक उन्हें ऐसा झटका ही लगेगा जैसा उन्होंने पहले कभी भी नहीं देखा।

सरकार को दी ट्रंप ने धमकी

ट्रंप ने अपने संदेश में वेनेजुएला में जाने और वहां से निकलने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों पर पूरी तरह से नाकाबंदी करने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा तेल और बाकी संपत्तियां लौटाने की मांग भी की है। सरकार का यह कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून, मुक्त व्यापार और समुद्री आवगमन की आजादी का उल्लंघन होगा। वेनेजुएला सरकार ने एक बयान में कहा कि – संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पूरी तरह से तर्कहीन तरीके से वेनेजुएला पर कथित नौसैनिक नाकाबंदी थोपना चाहते हैं ताकि वो उस संपत्ति को झड़प पाए जो वेनेजुएला की जनता की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *