Punjab News: मंदिर से वापस लौट रहे एक्टिवा सवार दंपति व 1 वर्षीय बच्चे को वाहन ने रौंदा, देखें Video

Written by

in

हादसे में महिला की मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम

रूपनगरः यहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। बीती रात नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर जबरदस्त सड़क हादसा हो गया जिसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि उनका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। इस हादसे की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार नंगर निवासी गुलशन अरोड़ा अपनी पत्नी कनिका व रिश्तेदारों का एक वर्ष का बच्चा जिसका जन्मदिन था, नंगल की अड्डा मार्कीट में स्थित श्री बाला जी खाटू श्याम मन्दिर से माथा टेक वापस अपनी एक्टिवा पर सवार होकर घर जा रहे थे कि जवाहर मार्कीट पहुंचने के दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में गुलशन कुमार की पत्नी कनिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुलशन कुमार के दिमाग में गहरी चोट लगी है जिसे पीजीआई रैफर कर दिया है। वहीं हादसे में बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा 7वें आसमान पर था और गुस्साये लोगों ने नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सड़कों पर नाके ना के बराबर हैं। वहीं लोगों ने प्रशासन से इस और ध्यान देने की अपील की। इस दौरान इंपेक्टर राहुल शर्मा ने गुस्साये लोगों को समझाकर मामला शांत करवाया और जाम किए रास्ते को खुलवाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *